

रांची।

छठी जेपीएससी (6th JPSC) के अंतिम परिणाम काे चुनाैती देनेवाली कइ याचिकाओं पर झारखण्ड हाई कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। बुधवार काे जस्टिस एसके द्विवेदी की काेर्ट में सुनवाई के दाैरान बहस पूरी नहीं हाे सकी। इस मामले में गुरूवार काे भी सुनवाइ जारी रखने का निर्देश दिया गया है।


याचिका में ये कहा गया है:-
राहुल कुमार, दिलीप कुमार सिंह सहित अन्य ने हाइकाेर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि जेपीएससी ने अंतिम परिणाम जारी करने में कइ गलतियां की है। पेपर वन (हिंदी व अंग्रेजी) में अभ्यर्थी को सिर्फ क्वालिफांइग मार्क्स लाने थे, लेकिन जेपीएससी ने कुल प्राप्तांक में भी क्वालिफाइंग मार्क्स को जोड़ दिया, जो नियमानुसार सही नहीं है। ऐसे में अंतिम परिणाम को रद्द कर देना चाहिए। वहीं, अन्य याचिकाओं में कहा गया है कि छठी जेपीएससी के प्रारंभिक परीक्षा में रिक्त पदों के 15 गुना से ज्यादा अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण कर दिया गया, जो कि सही नहीं है।



