UG NEET Result 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से बीते दिन 7 सितंबर, 2022 की रात को NEET UG परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। NEET परिणाम के साथ, NTA ने NEET 2022 टॉपर्स लिस्ट भी neet.nta.nic.in पर भी जारी की है। इसके अनुसार, झारखंड देवघर (Deoghar) के सोनू मयंक सिंह ने ऑल इंडिया रैंक, 1624 हासिल की और NEET रिजल्ट में 720 में से 670 अंक हासिल कर बेहतर प्रदर्शन किया है।
सोनू मयंक सिंह ने ओबीसी कैटेगरी से ऑल इंडिया रैंक 444 प्राप्त किया है। सोनू का यह चौथा प्रयास था। जिसमें उन्होंने बेहतर किया है। सोनू बताते हैं कि हर सफलता के पीछे मेहनत जरूरी है। उन्होंने अपनी सफलता को अपने स्वर्गीय दादा राजदेव सिंह का आशीर्वाद बताया। कहा कि पहले जब अच्छे रैंक नहीं मिले तो परिवार ने साथ दिया और आगे के लिए बेहतर करने को हौसला अफजाई की।
वो बताते हैं कि नीट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए एकाग्रता और लगातार स्टडी की जरूरत है। तैयारी कर रहे युवाओं को उन्होंने बताया कि एनसीआरटी की किताबें लगातार पढ़ें। प्रैक्टिस टेस्ट और ग्रुप स्टडी पर विशेष ध्यान दें। ज्यादा से ज्यादा सेल्फ स्टडी करें।
यहां बता दें कि सोनू ने नीट की तैयारी पटना में रहकर एक नीजी कोचिंग संस्थान से और सेल्फ स्टडी कर की। उन्होंने 10वीं डीएवी स्कूल, देवघर और 12वीं रेड रोज स्कूल देवघर से पास किया है। भविष्य में सोनू मयंक सिंह सर्जन बनना चाहते हैं।
सोनू की इस बेहतरीन सफलता से उनके परिवार में ख़ुशी का माहौल है। दादी, पिता कृष्णा कुमार सिंह और माँ मनोरमा सिंह अपनी खुशी का इजहार नहीं कर पा रहे। बेटे की सफलता पर उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से बेटे ने बेहतर किया है। आगे अच्छा चिकित्सक बनकर देश की जनता की सेवा करे यही उम्मीद है।
मुलत: बिहार के आरा जिले के सन्देश थाना के रहने वाले कृष्णा कुमार सिंह का देवघर में व्यवसाय है। सोनू के पिता कृष्णा कुमार सिंह विभिन्न राजनितिक और सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हैं।
बता दें कि इस वर्ष यूजी नीट में झारखंड से 25287 परीक्षार्थियों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 24002 ने परीक्षा दी थी और 15154 परीक्षार्थी सफल हुए हैं।