By: Maddy

Deoghar: इन दिनों देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की पूरे देश में चर्चा में है। कई लोग आईएएस मंजूनाथ भजंत्री के समर्थन में हैं तो कई लोग सांसद निशिकांत दुबे के। देवघर डीसी और सांसद निशिकांत दुबे ट्वीटर पर भी एक दूसरे के आमने-सामने दिख रहे हैं। दरअसल, मामला इस बार देवघर एयरपोर्ट से उठा है। तारीख़ थी 31 अगस्त… जब गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी और भाजपा नेता कपिल मिश्रा चार्टर्ड प्लेन से देवघर में लैंड कर दुमका में पेट्रोल हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे। वापस देवघर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर सभी नेता दिल्ली लौट गए। जिसके बाद देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात डीएसपी सुमन आनंद ने कुंडा थाना में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे सहित 9 लोगों के खिलाफ जबरन उड़ान की क्लीरेंस लेने के आरोप में मामला दर्ज कराया। वही सांसद दुबे ने भी दिल्ली में देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ जीरो एफआईआर के तहत मामला दर्ज कराया।
आखिर ये जीरो एफआईआर क्या है… किस परिस्थिति में ज़ीरो एफआईआर दर्ज होता है आइए जानते हैं….

जीरो अफआईआर एक ऐसी कानूनी व्यवस्था है। जिसमें पीड़ित आवेदनकर्ता आपराधिक घटना को अपने क्षेत्र के थाने में दर्ज न करवा कर दूसरे शहर के किसी भी थाने में दर्ज करवाता है। इस अपराध के अन्तर्गत मारपीट , लड़ाई -झगड़ा , गाली -गलौज करना आदि आता है। पुलिस इस प्रकार की शिकायतों पर जाँच कर रिपोर्ट दर्ज करती है व उस रिपोर्ट का एक नंबर देती है। जिसके बाद रिपोर्ट को शिकायत के आधार पर मजिस्ट्रेट के पास रेफर करती है। जहाँ अदालत द्वारा दोषी पार्टी को समन जारी कर बुलाया जाता है।
इस प्रकार के मामलों में पुलिस को यह अधिकार भी प्राप्त होता है कि दोनों पक्ष का समझौता कराकर व मनमुटाव समाप्त करके यह केस बंद कर दिया जाए।



