
Deoghar: देवघर जिले के सारठ अनुमंडल क्षेत्र के पथरड्डा ओपी पुलिस ने मंगलवार की रात को अवैध देशी कट्टा के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद दूसरे दिन जेल भेज दिया।

जेल गए अपराधी का नाम शिबू राउत है जो ओपी क्षेत्र के ओझाडीह का रहने वाला है। मामले को लेकर सारठ एसडीपीओ धीरेंद्र बंका ने बताया कि एसपी के निर्देश पर थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती लगतार किया जा रहा है। रात्रि गश्ती कर रहे पथरड्डा ओपी के एएसआई सिकंदर प्रसाद सिंह को सूचना मिली कि ओझाडीह स्कूल के पास एक अपराधी हथियार के साथ घूम रहा है। सिकन्दर सिंह इसकी जानकारी ओपी प्रभारी पुअनि धीरेंद्र कुमार को दिया।

जानकारी मिलते ही ओपी प्रभारी सदलबल गश्ती दल के साथ ओझाडीह स्कूल के पास पहुंचे। पुलिस वाहन को देख एक व्यक्ति भागने लगा। जवानों की मदद से उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। जब उसकी तालाशी ली गई तो उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधी को जेल भेजकर पुलिस जांच में जुट गई है।


