
Deoghar: जिले के सारवां थाना क्षेत्र के मड़वा मोड़ के पास बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम तुलसी दास है जो मोहनपुर थाना क्षेत्र के तिरनगर तुम्बाबेल गांव का रहने वाला है।

घायल को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बावत परिजनों ने बताया कि वह बाइक से सारवां जा रहा था। उसी दौरान सामने से एक मैजिक वाहन आ रहा था। संकरी सड़क होने के कारण मैजिक वाहन को साइड देने के क्रम में बाइक अनियंत्रित हो गया और वह सड़क किनारे गिर पड़ा। आसपास के लोंगो के द्वारा उसे पहले इलाज के लिए मोहनपुर स्थित सीएचसी केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।



