
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के पहरीडीह गांव में एक 49 वर्षीय व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। मृतक का नाम सिकंदर यादव है।

पुलिस को दिये बयान में मृतक के पुत्र जुगनू यादव ने कहा है कि उसके मृतक पिता बाजाज एलाइंस में पियून के पद पर कार्यरत थे। 07 मई की शाम करीब पांच बजे घर से खेत देखने की बात कहकर निकले थे। रात के 08 बजे तक जब वे नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला।

सोमवार की सुबह 9 बजे के आसपास गांव में हो-हल्ला हुआ कि तालाब में एक शव तैर रहा है। उपरांत परिजन तालाब के पास पहुंचे और उसकी पहचान किया। मामले की जानकारी मिलते ही रिखिया पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया।


