
Deoghar: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के संथाली मोहल्ला में घरेलू विवाद में एक देवर ने अपनी भाभी के उपर गर्म खिचड़ी फेंक दिया। जिसे भाभी अनिता देवी जख्मी हो गयी। अनीता के शरीर पर कई जगह फोड़े निकल आये। वह पति नरेश राम व बच्चे के साथ इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंची।

पति नरेश राम ने बताया कि वह जसिडीह स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर दुकान चलाने का काम करता है। उक्त कमाई से अपने परिवार का भरण पोषण करता है। कहा कि पिछले कई वर्षों से घर मे हिस्सेदारी को लेकर उसके पिता, मां व दोनों छोटा भाई मिलकर उसके साथ मारपीट करते आ रहे हैं। इसे लेकर कोर्ट में मामला भी चल रहा है। कहा कि परिवार के सभी सदस्य उसे घर से बाहर करना चाहते हैं।

शनिवार को पत्नी अनिता देवी घर मे खिचड़ी बना रही थी उसी दौरान घर के सदस्य उसके और पत्नी के साथ मारपीट करने लगे। उसी दौरान छोटे भाई ने गर्म खिचड़ी को उसकी पत्नी के उपर फेंक दिया। जिससे उसके शरीर कई जगह जल गए। बताया कि इसकी सूचना जसिडीह पुलिस को दे दी गई है।


