
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के हाड़ुकुरा के पास ट्रक के धक्के से बाइक सवार साला-बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायलों में देवीपुर थाना क्षेत्र के फुटाबांध पहाड़िया निवासी दिनदयाल पुजहर और जसीडीह थाना क्षेत्र के रांगा निवासी बबलू पुजहर के नाम शामिल हैं। दोनों को देवघर सदर अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है।

घायल दिनदयाल ने बताया कि वह अपने साला बबलू के साथ बाइक से ससुराल जसीडीह थाना क्षेत्र के रांगा गांव जा रहे थे।
उसी क्रम में हाड़ुकुरा के पास एक अज्ञात ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया और मौके पर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया।


