
Deoghar: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 20 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम कंचनी कुमारी है। जो कुंडा मोहल्ला की ही रहने वाली है।

घटना के बारे में बताया जाता है वह शुक्रवार को 10 बजे दिन के बाद अपनी मां और भाभी के साथ अकेली घर में थी। घर के अन्य पुरूष सदस्य काम से घर से बाहर गये थे। मां बीमार थी उसका इलाज घर में किया जा रहा था। इसी बीच वह कमरे में चली गयी और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद घर के लोग पहुंचे और बंद कमरे का दरवाजा को खटखटाया। जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो घर के सदस्य परेशान हो गये। दरवाजा में जोरदार धक्का मारा तो वह खुल गया। अंदर देखा तो वह फंदे से झुलती मिली।

आनन- फानन में घरवाले उसे उतारकर इलाज के लिये सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां देखने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना कुंडा पुलिस को दी। किस वजह से उसने फांसी लगकार आत्महत्या की इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


