Deoghar: देवघर जिले में साइबर ठगों (Cyber Fraud) ने अलग-अलग तरीके से जिले के तीन लोंगो से 35,080 रुपये की ठगी कर ली।

रिखिया थाना क्षेत्र के हरलाजोरी निवासी पवन कुमार को साइबर ठग ने पहले कॉल कर कहा कि आपके गूगल पे (google pay) पर दो हजार बोनस का ऑफर आया है क्या। उसने कहा कि नहीं तो कॉल करने वाले ने कहा कि एक ऑप्शन भेज रहे हैं उसमें पांच बार क्लिक कर देना बोनस खाता में आ जायेगा। पवन उसके झांसे में आ गया और साइबर ठग द्वारा भेजे गए ऑप्शन में तीन बार क्लिक किया। उसके बाद बैलेंस को चेक किया तो पता चला कि उसके खाता से तीन बार मे 2060 रुपये करके कूल 6180 रुपया की अवैध निकासी कर ली गई है। तब उसे अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है।

दूसरी ठगी बसबटिया सबइजोर सारवां थाना निवासी सोनल कुमार के साथ हुई। उसके मोबाइल पर बिजली बिल जमा नहीं करने पर बिजली कट कर दिए जाने का मैसेज आया था जिसमे एक मोबाइल नम्बर में सम्पर्क करने के लिए कहा गया था। उसने उक्त नम्बर पर कॉल किया उसके बाद कॉल करने वाले ने उसे एनिडेस्क डाउन लोड कराया और नेट चालू कराकर फोन पे पर जाने को कहा। उसके बाद उससे पिन पूछ लिया और उसके खाता से 9 बार में 8900 रुपये की निकासी कर ली गई।
तीसरी ठगी का शिकार बिलासी टाऊन निवासी लक्की कुमारी हुई। उसने डिटीडीसी से मेडिसिन मंगवाया था। उसके लिए उसने कस्टमर केयर को कॉल किया। उसके बाद दूसरी ओर से कॉल आया और कहा कि सर्विस रिनिवल करना है उसके बाद उसने एपीके फाइल लिंक के रूप में भेजा। लक्की ने उक्त लिंक को डाउनलोड कर लिया। कॉल करने वाले ने उससे upi पीन, नाम एवं एमाउंट डालने को कहा। जैसे ही उसने एमाउंट डाला उसके बाद उसके खाता से 10 बार मे 20 हजार की अवैध निकासी कर ली गई।



