
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा पुलिस ने गलत नीयत से एक किशोरी के अपहरण के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। किशोरी को बरामद कर लिया गया है।

जेल गए आरोपी का नाम नगर थाना क्षेत्र के तीन नंबर फाडी निवासी विशाल कुमार है।

बताते चलें कि दो दिन पूर्व ही किशोरी के पिता ने कुंडा थाना में अपहरण किए जाने को लेकर मामला दर्ज कराया था। मामले में जेल गए अभियुक्त के दो दोस्त को भी आरोपी बनाया था।



