Ranchi/Deoghar: झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ (झासा) का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के नये अध्यक्ष डॉ पीपी शाह बनाये गये हैं। डॉ ठाकुर मृत्युंजय सिंह को राज्य सचिव निर्वाचित किया गया, वहीं डॉ शमीम अख्तर बने झासा के संयोजक। वहीं, संताल परगना के उपाध्यक्ष पद के लिए देवघर के जाने-माने दंत-चिकित्सक डॉ. राजिव कुमार निर्वाचित किये गए।

राज्य में चिकित्सकों के संगठन के पद का चुनाव की प्रक्रिया में राज्य भर के सरकारी चिकित्सकों ने मतदान कर हिस्सा लिया। संताल परगना के उपाध्यक्ष पद समेत संगठन के अध्यक्ष, सचिव और संयोजक पद के लिए मतदान डाले गये। शाम चार बजे तक मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद परिणाम की घोषणा की गयी।

झासा, संताल परगना के उपाध्यक्ष पद के लिए देवघर के डॉ. राजीव कुमार और पाकुड़ के डॉ. अमित कुमार के बीच चुनाव होना था। जिसमें डॉ. राजीव को 157 वोट जबकि डॉ. अमित को 47 वोट मिले। जीत दर्ज करने के बाद डॉ. राजीव कुमार ने मतदान में भाग लेने वाले तमाम चिकित्सकों को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि जिस पद के लिए उन्हें चुना गया है। उसकी गरिमा का ख्याल रखते हुए अंतिम क्षण तक अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।



