
Ranchi: ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में चुनाव आयोग में सुनवाई पूरी होने के बाद सुरक्षित रखे गए फैसले से अचानक बढ़े सूबे की सियासी तापमन के बीच गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के एक ट्वीट ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है।

डॉक्टर दुबे ने अपने ताजा ट्वीट में लिखा है कि “झारखंड में हो गया काम।”

अब इस ट्वीट के बाद पहले से ही सीएम हेमंत की कुर्सी को लेकर लगाए जा रहे कयास को बल मिल गया है। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में चुनाव आयोग में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद चुनाव आयोग में इसकी सुनवाई चल रही थी। इधर, सुनवाई पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।
सूत्र बताते हैं कि, शनिवार के रोज़ मुख्यमंत्री संग हुई यूपीए की बैठक में तमाम विधायको से एक कागज पर हस्ताक्षर लिए गए थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि, झारखंड में भी बिहार वाला एक्सपेरिमेंट किया जा सकता है यानी, सीएम का चेहरा वाकई में बदलने वाला है!



