
Deoghar: आईआईटी जेईई एडवांस 2023 (IIT JEE Advance 2023) का अंतिम परिणाम घोषित हो गया है। इस परीक्षा में सफल छात्र देश के टॉप शिक्षण संस्थान आईआईटी में दाखिला ले सकेंगे। देवघर के कोचिंग संस्थान गुरुकुल के दो छात्र शांतनु कश्यप तथा आशीष दास को भी आईआईटी एडवांस में सफलता प्राप्त हुई है ।

शांतनु कश्यप संत फ्रांसिस स्कूल देवघर से 91% अंक लाकर क्लास 10 तथा 83% अंक लाकर एसकेपी देवघर से क्लास ट्वेल्थ की परीक्षा उत्तीर्ण हुए हैं । शांतनु जेईई मेंस में 95.2 परसेंटाइल अंक लाए हैं तथा जेईई एडवांस में 96 अंक लाकर ऑल इंडिया कंबाइंड मेरिट लिस्ट में 20347 रैंक प्राप्त किया। शांतनु के पिता राजेंद्र कुमार झा पूजा-पाठ का काम कराते हैं और माता जया गृहिणी है।

गुरुकुल के छात्र आशीष दास हाई स्कूल कोठिया से 92% अंक लाकर क्लास 10 तथा देवघर कॉलेज देवघर से 91% अंक से कक्षा 12 उत्तीर्ण हुए हैं । आशीष को जेईई मेंस में 99 परसेंटाइल अंक आया है तथा आशीष का आईआईटी एडवांस में कैटेगरी रैंक 2943 है । आशीष के पिता नूनदेव दास किसान है तथा माता ममता देवी गृहिणी है।
दोनों छात्रों की सफलता से गुरुकुल में हर्ष का माहौल है। गुरुकुल के रवि सर ने कहा कि आने वाले समय में गुरुकुल के छात्र और भी अच्छा करेंगे। सफल छात्रों को गुरुकुल के संचालक रवि सर और डॉ. एकता रानी ने उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी है ।








