
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-24 के रामपुर चौक स्थित प्रभात रंजन सिंह के घर से सामान की चोरी हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पीड़ित का कहना है कि वह मूल रूप से बांका का रहने वाला है। 14 अगस्त को वह रामपुर चौक स्थित अपने घर पहुंचा तो देखा कि उसके घर से छत पर लगा करकट, दरवाजा, खिड़की, विद्युत मीटर, चापानल, गैस चूल्हा व चौकी की चोरी कर ली गई।

चोरी हुए सामान की कीमत 40 से 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।



