
Ranchi: रांची पुलिस की ओर से सोमवार को एक बयान जारी कर कहा गया है कि अधिवक्ता राजीव कुमार की गिरफ्तारी में रांची पुलिस की कोई भूमिका नहीं है। रांची पुलिस ने बताया कि कतिपय मीडिया रिपोर्ट्स में यह खबर प्रकाशित की गई है कि अधिवक्ता राजीव कुमार की गिरफ्तारी झारखंड पुलिस की सूचना पर की गई है। इस संबंध में सूचित किया जाता है कि यह कार्रवाई कोलकाता पुलिस के द्वारा की गई है। इसमें रांची पुलिस की कोई भूमिका नहीं है।

रांची पुलिस के द्वारा उक्त गिरफ्तारी के संबंध में ना तो कोलकाता पुलिस से कोई अनुरोध किया गया था और ना ही यह गिरफ्तारी रांची पुलिस से संबंधित किसी मामले में की गई है।

उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता राजीव कुमार की गिरफ्तारी बंगाल पुलिस ने रविवार देर शाम की थी।


