
Deoghar: राजस्थान पुलिस देवघर पहुंची है। एक हीरे की अंगूठी खरीदने वाले स्वर्ण दुकानदार की पुलिस तलाश कर रही है। दरअसल, हीरे की अंगूठी की कीमत 50 लाख है और वो चोरी की अंगूठी है।

बताया जा रहा कि राजस्थान के एक व्यक्ति के घर से चोरी हुई 50 लाख की हीरे की अंगुठी देवघर के एक स्वर्णकार को बेचे जाने की पुलिस को सूचना है। इस मामले को लेकर राजस्थान की एक पुलिस टीम एएसआई अशोक सिंह शेखावत के नेतृत्व में उक्त स्वर्ण व्यवसायी को दबोचने रविवार को नगर थाना पहुंची। टीम नगर थाना के गश्ती दल के साथ छापामारी करने निकली। लेकिन उक्त नाम के स्वर्ण व्यवसायी के बारे में कुछ भी पता नहीं चला।



