
Deoghar: झारखंड के स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमाने पर चिकित्सा पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। कई जिलों के सिविल सर्जन (Civil Surgeon) बदले गए हैं।

इसी कड़ी में देवघर के नए सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी बनाये गए हैं। जबकि देवघर सिविल सर्जन के पद पर कार्यरत डॉ. सी. के शाही को डिमोट करते हुए यहीं सदर अस्पताल का एसीएमओ बनाया गया है।


