
Deoghar: श्रावणी मेला (Shravani Mela) के दौरान जलार्पण करने के लिये बाबाधाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े इसके लिये पुलिस तटस्थ्य है। वहीं दूसरी एवं तिसरी सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं कांवरियों की अप्रत्याशित भीड़ होने की संभावना को लेकर काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती की गयी है। श्रावणी मेला 2022 को सुचारू एवं सुव्यवस्थित तरीके से चलाने के लिये 21 अस्थायी मेला ओपी एवं 11 अस्थायी यातायात ओपी का निर्माण किया गया है। वहीं पहले सोमवारी के दौरान अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुअनि एवं सअनि 01 तथा 08 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
श्रावणी मेला को लेकर काफी संख्या में पुलिसकर्मियों की हुई है तैनाती

श्रावणी मेला के दौरान दूसरी एवं तिसरी सोमवारी के दौरान कांवरिया की अप्रत्याशित भीड़ को सुलभ तरीके से जलार्पण कराने के लिये पुलिस महानिरिक्षक, पुलिस उप-महानिरिक्षक, एसपी देवघर काफी सजग दिख रहे हैं। श्रावणी मेला 2022 को लेकर 35 डीएसपी, 122 इंस्पेक्टर, 708 पुलिस पदाधिकारी तथा 9000 सुरक्षाबल के साथ-साथ 1133 होमगार्ड जवानों को लगाया गया है। वहीं पूरे रूट लाईन में एटीएस हीट टीम की प्रतिनियुक्ति की गयी है। दो सीआरपीएफ एवं दो आरएएफ की कपंनी को प्रतिनियुक्त किया गया है। जिसे बाबा मंदिर एवं रूट लाईन के साथ- साथ क्यूआरटी के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गया है।

वहीं रविवार और सोमवार को रूट लाईन को सुव्यवस्थित ढंग से चलाने के लिये 34 क्यूआरटी बनाया गया है। आसामाजिक तत्वों एवं पॉकेटमारों से निपटने के लिये पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को सादे लिवास में प्रतिनियुक्ति की गयी है। जिस वजह से वर्ष 2019 की तुलना में इस वर्ष श्रावणी मेला में चोरी व अन्य वारदात की घटनाओं में कमी आई है। वहीं श्रावणी मेला के दौरान विधि व्यवस्था संधारण के लिये सराहनीय कार्य करने वाले 550 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को पुरस्कृत किया गया है।


