
Dhanbad: न्यूज 11 के मालिक अरूप चटर्जी (News11 owner Arup Chatterjee) के साथ जुड़े नाम मैनेजर राय उर्फ परमेश्वर राय को भी धनबाद पुलिस ने बंगाल से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। बराकर स्थित मैथन होटल से मैनेजर राय को सुबह तीन बजे धर धबोचा गया। अरूप के गिरफ्तारी के एक दिन बाद ही पुलिस ने मैनेजर को भी अपने कब्जे में ले लिया।

कोयला व्यवसायी व पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय (Former DGP Gupteshwar Pandey) के दामाद राकेश ओझा ने गोविंदपुर थाने में मैनेजर राय के खिलाफ भी प्राथमिकी की थी। इस बात की पुष्टि बराकर फाड़ी प्रभारी राज शेखर मुखर्जी ने की।

बताया जाता है कि धनबाद पुलिस ने कोयला व्यवसायी मैनेजर राय को गोबिंदपुर थाना में लाकर रखा है। जानकारी के अनुसार टीवी चैनल के मालिक अरूप चटर्जी के साथ प्रशासन ने मैनेजर राय को भी व्यवसायी से भयादोहन को लेकर सह अभियुक्त बनाया था। इसके तहत भोर में होटल से मैनेजर राय की गिरफ्तारी कर पुलिस उसे गोबिंदपुर थाना ले आई है।


