Deoghar: मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) हाथों देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) का उद्घाटन हो चूका है। उद्घाटन के दिन से ही देवघर एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए इंडिगो सीधी उड़ान सेवा शुरू हो चुकी है। जबकि 30 जुलाई से देवघर से दिल्ली के लिए भी हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।
30 जुलाई को दिल्ली से देवघर की पहली पैसेंजर फ्लाइट देवघर एयरपोर्ट आयेगी व देवघर से दिल्ली की फ्लाइट उड़ान भरेगी। इंडिगो (Indigo) की इस पैसेंजर फ्लाइट के पहले पैंसेंजर गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे (MP Dr. Nishikant Dubey) हैं। डॉ निशिकांत दुबे ने 30 जुलाई को दिल्ली से देवघर व 31 जुलाई देवघर से दिल्ली की फ्लाइट का पहला टिकट बुकिंग कराया है।
दिल्ली से देवघर व देवघर से दिल्ली का किराया 4,799 रुपया है। दिल्ली से यह फ्लाइट दोपहर एक बजे उड़ान भरेगी और देवघर 2.45 बजे आयेगी और इसी दिन देवघर से 3.15 बजे उड़ान भरकर शाम 5:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगी। इंडिगो की साइट पर फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो चुकी है।