
Ranchi: झारखंड राज्य के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह (Chief Secretary Arun Kumar Singh) को मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

दरअसल, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के अवकाश पर चले गए हैं। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के अवकाश पर चले जाने की वजह से झारखंड सरकार ने विकास आयुक्त व स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया है।

सुखदेव सिंह के अवकाश अवधि तक के लिए अरुण कुमार सिंह को मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।



