Deoghar: देवघर से दिल्ली (Deoghar to Delhi) जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। देवघर एयरपोर्ट उद्घाटन (Deoghar airport inauguration) के बाद उन्हें देवघर से दिल्ली फ्लाइट के जरिये जाने का इंतज़ार नहीं करना होगा। बल्कि 14 जुलाई से ही देवघर से दिल्ली जाने और दिल्ली से देवघर आने वाले यात्रियों को ये मौका मिलेगा। जिसके लिए इंडिगो (indigo) फ्लाइट की टिकट बुकिंग भी चालू है।
यूँ तो देवघर एरोड्रम से दिल्ली की डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत 25 जुलाई से होने की संभावना है। लेकिन, वाया कोलकाता 14 जुलाई से ही देवघर से दिल्ली और दिल्ली से देवघर आप आ सकते हैं। IRCTC की साइट पर भी बुकिंग शुरू हो गयी है।
पहले देवघर से कोलकाता, फिर कोलकाता से दिल्ली के लिए 4 फ्लाइट
14 जुलाई को देवघर से दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट शाम 4.35 बजे इंडिगो की उड़ान संख्या 6E7946 (देवघर – कोलकाता) कोलकाता जाएगी और वहां से इंडिगो की उड़ान संख्या – 6E-898 (कोलकाता – दिल्ली) रात्रि 9.25 में दिल्ली पहुंचेगी। इससे देवघर से दिल्ली पहुंचने में कुल 4 घंटा 50 मिनट का समय लगेगा और इसका किराया 11369 रुपया रखा गया है।
इसी तरह देवघर से दिल्ली जाने के लिए देवघर के एकमात्र फ्लाइट से कोलकाता पहुंचे यात्रियों को दिल्ली के लिए दूसरी इंडिगो की उड़ान संख्या – 6E-6869 (कोलकाता – दिल्ली) रात्रि 10.45 में दिल्ली पहुंचेगी। इससे देवघर से दिल्ली पहुंचने में कुल 6 घंटा 10 मिनट लगेंगे।
वही तीसरी फ्लाइट इंडिगो की उड़ान संख्या – 6E-2716 (कोलकाता – दिल्ली) रात्रि 12.05 में दिल्ली पहुंचेगी। इससे देवघर से दिल्ली पहुंचने में साढ़े सात घंटा लगेंगे।
और, चौथी फ्लाइट इंडिगो की संख्या 6E-2746 (कोलकाता-दिल्ली) रात्रि 2.10 में दिल्ली पहुंचेगी। इससे देवघर से दिल्ली पहुंचने में कुल 9.35 मिनट लगेंगे।
सभी फ्लाइट का किराया 11369 रुपया रखा गया है।