
Deoghar: देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) के उद्घाटन में अब महज कुछ ही दिन बाकि रह गए हैं। 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के हाथो देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन की संभावना है। जिसको लेकर एयरपोर्ट पर तमाम तैयारियां दुरुस्त कर ली गयी है। एयरलाइन्स कंपनियां भी देवघर से पैसेंजर्स को हवाई सेवा देने के लिए संभावनाओं की तलाश कर रही है।

एयरलाइन्स कंपनी इंडिगो (Indigo) दो बार सफल लैंडिंग व टेक ऑफ ट्रायल कर चुकी है। ऐसी जानकारी है कि देवघर एयरपोर्ट से कोलकाता के साथ इंडिगो की फ्लाइट रांची और पटना के लिए भी उड़ान भरेगा। देवघर से कोलकाता के लिए इंडिगो को टाइम स्लॉट भी मिल चूका है। हालाँकि पटना और रांची का स्लाट मिलना बाकि है। दरअसल, एयरलाइंस का प्रस्ताव बिहार और झारखंड की राजधानी के लिए दिया गया है। उम्मीद है कि एक से दो दिन में एयरपोर्ट आथोरिटी आफ इंडिया (airport authority of india) की सहमति मिल जाए।

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि सोमवार तक देवघर से पटना और रांची के लिए उड़ान भरने का समय तय हो जाएगा। जिसको लेकर स्वीकृति की प्रक्रिया विचाराधीन है। इधर, देवघर से कोलकाता के लिए इंडिगो का विमान का उड़ान भरने का समय सुबह 10.25 में तय किया गया है।


