
New Delhi: एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (NDA’s presidential candidate Draupadi Murmu) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात कर राष्ट्रपति पद के लिए उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा का समर्थन मांगा है। सूत्रों के मुताबिक, द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फोन पर बात कर, राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन देने का अनुरोध किया है।
JMM फ़िलहाल UPA गठबंधन के साथ

झारखंड मुक्ति मोर्चा अभी यूपीए गठबंधन में शामिल है और हेमंत सोरेन कांग्रेस के साथ मिलकर ही झारखंड में सरकार चला रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, ओडिशा से ताल्लुक रखने वाली द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी है और उनके आदिवासी होने के कारण हेमंत सोरेन यूपीए में शामिल होने के बावजूद एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने के मुद्दें पर काफी दबाव में है।
असमंजस में JMM

झारखंड मुक्ति मोर्चा यह फैसला ही नहीं कर पा रहा है कि पहले की गई घोषणा के मुताबिक विरोधी दलों के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन किया जाए या पार्टी की विचारधारा और पहचान के मद्देनजर आदिवासी महिला (द्रौपदी मुर्मू ) का समर्थन किया जाए। शनिवार को इस संबंध में फैसला करने के लिए पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन की अध्यक्षता और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों की बैठक भी बुलाई गई थी।
फ़ैसले के लिए शिबू सोरेन अधिकृत
इस बैठक में, राष्ट्रपति चुनाव में निर्णय लेने के लिए शिबू सोरेन को अधिकृत कर दिया गया है, हालांकि इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि सीएम हेमंत सोरेन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे और इसके बाद ही पार्टी यह फैसला करेगी कि राष्ट्रपति चुनाव में किसे समर्थन दिया जाए।
आपको बता दें कि, राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून है। देश के नए राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को चुनाव होना है और वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी दलों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच होना है।
Also Reads:
- छात्र आंदोलन पर बोले CM हेमंत सोरेन- प्रशासन ने संयम से संभाली स्थिति, छात्रों की मांगों पर गंभीरता से होगी कार्रवाई

- छात्र आंदोलन के समर्थन में BJP का 11 अगस्त को Jharkhand बंद, मरांडी का आरोप- बर्बरता से हुआ लाठीचार्ज

- Jharkhand : विधानसभा घेराव के बाद अनशनकारी देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

- देवघर-हंसडीहा सड़क पर पिकअप पलटी, तीन श्रद्धालु घायल

- Deoghar : वाहन छोड़ने के एवज में 2 हजार रुपये लेने के आरोप में ट्रैफिक मुंशी निलंबित

- Jharkhand: 10 घंटे बाद विधानसभा के गेट से खदेड़े गए छात्र, देवेंद्र नाथ महतो को एंबुलेंस से ले गई पुलिस




