spot_img
spot_img
होमझारखण्डMandar Assembly by-election: जीत के बाद शिल्पी ने कहा-पिता के सपने को...

Mandar Assembly by-election: जीत के बाद शिल्पी ने कहा-पिता के सपने को करूंगी पूरा

Dumka News: संथाल परगना बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन

Deoghar: घर के सामने से मैजिक वाहन की चोरी

Mandar Assembly by-election: मांडर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की 23,517 वोट से विजयी हुई है। शिल्पी को 95,062 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रही बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को 71,545 वोट मिले हैं।

पिता के सपने को करूंगी पूरा

उपचुनाव में जीत के बाद शिल्पी नेहा तिर्की ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह पिता के अधूरे सपने को पूरा करेंगी। एक साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया जिस वजह से उनकी विधायकी चली गई लेकिन मांडर की जनता ने उन पर विश्वास जताया है। वह जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मांडर की जनता ने भाजपा की सांठगांठ का जवाब शिल्पी नेहा तिर्की को आशीर्वाद देकर दे दिया है। केवल बयानवीर होकर बयान देने से नहीं होता है। धरातल पर काम भी करना होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मांडर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में यह छठी हार है। उनकी पार्टी को बाबूलाल मरांडी के बारे में विचार करना चाहिए। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को पूरा विश्वास था कि शिल्पी नेहा करीब 20 हजार वोटों से विजयी होंगी, जो मांडर की जनता ने कर दिखाया है। उन्होंने इस जीत पर मांडर की जनता को बधाई दी है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मांडर उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए शिल्पी नेहा तिर्की को हार्दिक बधाई और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए मांडर की जनता को हृदय से धन्यवाद। मांडर की जनता ने अभिमानी केंद्र सरकार के गुरुर को तोड़ा है और साबित किया कि झारखंड की जनता महा गठबंधन सरकार के कार्यों से संतुष्ट है।

इस चुनाव में किस्मत आजमा रहे सुभाष मुंडा को 13923, दिनेश उरांव को 1517, रेखा कुमारी को 1096, शिवचरण लोहरा को 624, अग्नि तिर्की को 1146, अशोक उरांव को 603, आनंद पॉल तिर्की को 508, जॉन तिर्की को 593, देव कुमार धान को 22395, नीरज उरांव को 1185, मार्शल बारला को 1310, सुशील उरांव को 2630 वोट मिले। नोटा को 2633 वोट मिला।

उल्लेखनीय है कि मांडर उपचुनाव के लिए सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना 21 राउंड तक चली। हर एक राउंड में शिल्पी नेहा तिर्की बढ़त बनाई हुई थी। मांडर उप चुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!