Godda: जिले के बोआरीजोर प्रखंड के राजभिठ्ठा थाना क्षेत्र में एक आदिवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी एतवारी मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रविवार को अवकाश होने के कारण किशोरी का बयान कोर्ट में नहीं कराया जा सकता है।
मामले को लेकर पीड़िता की मां ने ललमटिया थाना में दर्ज प्राथमिकी दर्ज करायी है। मामले में गड़ियाल गांव निवासी एतवारी मुर्मू को मामले का आरोपी बताया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी राजाभिठ्ठा थाना क्षेत्र के बढ़ौना- तेलो के साप्ताहिक हाट करने बीते शनिवार को अपने घर से निकली थी। हाट के बाद जब किशोरी देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो माता, पिता सहित परिवार के अन्य सदस्य किशोरी को ढूंढने लगे लेकिन शनिवार की पूरी रात उसका कोई पता नहीं चला। रविवार को इस बात का पता चला कि जोजो टोला जंगल के पास उसकी पुत्री को अकेला छोड़कर दुष्कर्मी फरार हो गया है।
इधर पुलिस ने आरोपित युवक को उसके गांव गड़ियाल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जहां न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं किशोरी को मेडिकल जांच जांच करा ली गई है। सोमवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर मामले के संबंध में बयान दर्ज कराया जाएगा।