
Deoghar: श्रावणी मेला (Shravani Mela) शुरू होने से पहले 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के संभावित देवघर आगमन को लेकर देवघर बीजेपी (Deoghar BJP) तैयारी में जुट गयी है। जिसको लेकर मंगलवार को बीजेपी कार्यसमिति सदस्यों (BJP working committee members) की बैठक हुई। बैठक में देवघर विधायक नारायण दास (Deoghar MLA Narayan Das) भी मौजूद थे। संभावना है कि पीएम मोदी 12 जुलाई को नवनिर्मित देवघर एयरपोर्ट और एम्स अस्पताल (Deoghar Airport and AIIMS Hospital) का उद्घाटन करेंगे।

बीजेपी कार्यसमिति सदस्यों बैठक में पीएम मोदी के आगमन की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विधायक और देवघर जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर यहां के लोगों की आशा-आकांक्षा जुड़ी है। पीएम देवघर को और भी सौगात दे सकते हैं।

विधायक नारायण दास ने कहा कि एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद यहां विकास के द्वार खुल जाएंगे। उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 14 जुलाई से शुरू हो रहा है। उससे पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा।



