
Deoghar/Jasidih: देवघर ज़िले के जसीडीह थाना क्षेत्र के राकूडीह गांव में लव, सेक्स और धोखा का एक मामला सामने आया है। दरअसल यह कि एक युवती को शादी का झांसा देकर चार माह से यौन शोषण करने की घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।

घटना को लेकर पीड़िता ने अपने आवेदन में कहा है कि दुमका जिला के जरमुंडी थाना अंतर्गत केन्दुआटीकर गांव निवासी टुनटुन मंडल राकूडीह गांव मे अपने मौसी के घर आया करता था। जिस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई थी। इस दौरान दोनो के बीच मोबाइल पर काफी बातचीत भी होने लगी।

इस दौरान युवक ने बीते चार माह पूर्व से शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बना रहा था। बीते 20 दिसम्बर को युवक ने शादी करने की बात कहकर डाबरग्राम के समीप बुलाया था।
बुलाए गए स्थान पर पहुंचने के बाद युवक ने शादी करने से इंकार करते हुए धमकी दिया कि घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मार देंगे । घटना को लेकर पीड़िता ने थाना को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है ।


