
खूंटी: जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड के हर जिले में मेडिकल कॉलेज (Medical College) खुलेगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में 2014 से पहले देश में 387 मेडिकल कॉलेज थे, अब देश में 696 मेडिकल कॉलेज हैं।

मंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि देश में 2014 से पहले देश में 387 मेडिकल कॉलेज थे, अब देश में 696 मेडिकल कॉलेज हैं। उन्होंने कहा कि 2014 तक देश में सिर्फ सात एम्स थे, जो 2022 में बढ़कर 22 हो गये। झारखंड के देवघर में भी एम्स शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को मांडर विधानसभा क्षेत्र में जाने के क्रम में भाजपा गोविन्दपुर मंडल द्वारा आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभारी होना चाहिए। मंत्री ने कहा कि कोविड काल में जिस तेजी से कोरोना फैल रहा था, उसी तेजी के साथ बीमारी से लड़ने की दवा का अनुसंधान किया गया और आज वैक्सीन के कारण हम अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन गोविन्दपुर मंडल अध्यक्ष रामध्यान सिंह और धन्यवाद ज्ञापन लखन साहू ने किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष चन्द्र शेखर गुप्ता, जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, जिला उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद सोनी, घुरन महतो, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय गुप्ता, संतोष जयसवाल, श्याम प्रसाद सोनी, जगरनाथ साहू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


