
Deoghar: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस (Jharkhand Governor Ramesh Bais) गुरुवार की देर शाम देवघर पहुंचे। राज्यपाल रमेश बैस ने शुक्रवार को बाबा मंदिर (Baba Mandir) में बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की।

तीर्थ पुरोहितों ने राज्यपाल रमेश बैस व इनकी पत्नी को विधिवत बाबा की पूजा-अर्चना कराई। राज्यपाल के साथ क्षेत्र के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे भी मंदिर में मौजूद थे।

राज्यपाल ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। प्रशासनिक भवन में तिर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया। इसके बाद राज्यपाल द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी।

बता दें कि गुरुवार की शाम झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस देवघर पहुंचे। देवघर पहुंचने के बाद अधिकारियों ने बुके देकर राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल के देवघर आगमन और बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर तमाम दुरुस्त व्यवस्था किये गए थे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे।


