
Dumka: रामगढ़ थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के समीप शनिवार को करीब चार बजे वज्रपात (thunderstorm) से एक मतदानकर्मी (poll worker) समेत तीन लोग घायल हो गये। घायलों को गंभीर अवस्था में फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Phulo-Jhano Medical College Hospital) में भर्ती कराया गया।

घायल मतदान कर्मी जिले के सरैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्यम विद्यालय, मोतिहारा के शिक्षक रामकिशोर प्रसाद वर्मा है।

घायलों में रामगढ़ प्रखंड के मारपा गांव निवासी सोम हांसदा एवं सोनी मुर्मू हैं। हालांकि, सभी खतरे से बाहर हैं।


