
Ranchi: अपने नाम पर खदान लीज लेने के मामले में चौतरफा घिरते दिख रहे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की मुश्किलें बढ़ने वाली है। हेमंत सरकार पर आक्रामक रहे गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (MP Nishikant Dubey) ने एक और बड़ा दावा किया है।

भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों में गिरफ्तार सरकार की खान व उद्योग सचिव आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल से मिले हड़कंप मचाने वाले दस्तावेज सीएम हेमंत और सरकार की मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि आईएएस पूजा सिंघल ने ही मुख्यमंत्री को खदान लीज पर दिया था। उन्होंने कहा है कि पूजा सिंघल के मोबाइल से मुख्यमंत्री हेमंत को माइनिंग लीज देने का ड्राफ्ट बरामद हुआ है।

निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर लिखा है” सूत्रों के अनुसार पूजा सिंघल के मोबाइल से मुख्यमंत्री जी के माइनिंग लीज़ का ड्राफ़्ट बरामद हुआ । इसका मतलब यह कि पूजा सिंघल ने ही मुख्यमंत्री जी को माइन्स दिया । पोल खोल जारी।”


