
Ranchi: आय से अधिक संपत्ति मामले में आईएएस पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal) को ईडी (ED) ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे (MP Nishikant Dubey) ने ट्वीट कर दी है।

निशिकांत दुबे ने लिखा “काले धन की मैया पूजा सिंघल IAS ,झारखंड में मुख्यमंत्री जी ने इन्हें माइनिंग व उद्योग विभाग लूटने के लिए दिया था को ED ने आज रॉंची में गिरफ़्तार कर लिया, सूचना अनुसार इन्होंने पैसे के खेल में राजनेता के भूमिका का भी खुलासा किया है”



