Deoghar: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्य को लेकर जसीडीह कुमैठा स्टेडियम में निर्माण हो रहा पंडाल गुरुवार को दोपहर बाद आए तेज बारिश और आंधी को झेल नहीं पाया और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर गिर गया. इस घटना में दर्जनो मजदूर बाल बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव में सामग्री वितरण करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कुमैठा स्टेडियम और पावर ग्रीड परिसर में पंडाल बनाया जा रहा. गुरुवार की दोपहर इलाके में तेज हवा के साथ बारिश हुई. जिसमें पूरा पंडाल ही गिर गया।

हालांकि दौरान पंडाल निर्माण कार्य करने में जुटे दर्जनो मजदूर तेज हवा को देख कमरे में चले गए थे। जिससे वो बाल- बाल बच गए. लेकिन जब मजदूर कमरे से बाहर निकले तो पूरा पंडाल जमीन पर गिर पड़ा मिला .
घटना में पंडाल के नीचे खड़ी एक मालवाहक चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गयी. वहीँ, चालकों को ठहरने और आराम करने के लिए पावर ग्रीड परिसर में बने पंडाल का उपरी हिस्सा हवा की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया है।
जानकारी के अनुसार स्टेडियम परिसर में तीन पंडाल को पूरी से तैयार कर लिया गया था । जबकि एक पंडाल का निर्माण कार्य चल रहा था। वही संवेदक की ओर से बनाया जा रहा पंडाल निर्माण पर सवालिया निशान जरूर खड़े हो गए हैं. गनीमत रही कि पंडाल में कोई नहीं था अन्यथा चुनाव तिथि नज़दीक है, लोगों की भीड़ बढ़ जाती है और इस तरह के मौसम से कभी भी सामना हो सकता है ऐसे मे बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था. इधर, घटना के बाद मजदूर पंडाल का फिर से निर्माण करने में लगे हैं.



