
Deoghar: गर्मी की शुरुआत होते ही गोड्डा लोकसभा के देवघर व आसपास के जिले में पानी के लिए हाहाकार से जल्द ही निजात मिलेगा। जिसके लिए गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे (Godda MP Dr. Nishikant Dubey) के अनुरोध पर दामोदर घाटी निगम ( DVC ) गोड्डा लोकसभा (Godda Lok Sabha) के विभिन्न इलाकों में जल संरक्षण और चेक डैम निर्माण (water conservation and check dam construction) का करेगी।

निशिकांत दुबे के प्रस्ताव देवघर व आसपास के जिले में जल संरक्षण और चेक डैम निर्माण को लेकर डीवीसी ने प्रक्रिया भी शुरू कर दिए हैं। टीम द्वारा सांसद द्वारा प्रस्तावित भू-स्थलों का निरिक्षण कर आगे की कार्रवाई जल्द शुरू का दी जाएगी।
डॉ. निशिकांत दुबे ने डीवीसी को पत्र लिख था

दरअसल, अपने क्षेत्र की तमाम समस्यायों को दूर करने के लिए तत्पर सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने डीवीसी को पत्र लिख गोड्डा लोकसभा में व्याप्त जल समस्या से अवगत कराया। साथ ही बताया कि आजादी के 75 साल बाद भी देवघर व आसपास के जिले के विभिन्न इलाकों में जल संरक्षण और चेक डैम की आवश्यकता है। जिसको लेकर उन्होंने गोड्डा लोकसभा के करौं, मारगोमुंडा , मधुपुर , देवीपुर, सारवा , सोनारायठाढ़ी, देवघर, मोहनपुर , सरैयाहाट, पोड़ैयाहाट , जरमुंडी, गोड्डा, महगामा, ठाकुरगंगटी, और मेहरमा ब्लॉक में जल संरक्षण और चेक डैम निर्माण को लेकर डीवीसी की टीम को सर्वे का प्रस्ताव दिया। ताकि निर्माण के बाद यहां की जनता खासकर किसानों को पानी की समस्या न हो।

निशिकांत दुबे के प्रस्ताव पर तुरंत सहमति
निशिकांत दुबे के प्रस्ताव पर तुरंत सहमति जताते हुए डीवीसी ने जवाब में पत्र लिख जानकारी दी कि आपके प्रस्ताव को डीवीसी के संबंधित विभाग निदेशक, भू-संरक्षण, हज़ारीबाग को उचित कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही टीम इन इलाकों में सर्वे के लिए जाएगी और आपके मार्गनिर्देशन लेकर इस दिशा में आवश्यक कदम उठाया जायेगा। जिसको लेकर नोडल अधिकारी भी नामित कर दिया गया है।



