
Deoghar: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी देवघर शाखा (Indian Red Cross Society Deoghar Branch) के तत्वाधान में विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से चलाए जा रहे मुहिम ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स (blood donation on wheels) के तहत 08 मई 2022 को विश्व रक्तदाता दिवस को ध्यान में रखते हुए दिनांक 03 मई 2022 को संत फ्रांसिस स्कूल देवघऱ (St. Francis School Deogha) और भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी देवघर शाखा के संयुक्त प्रयास से संत फ्रांसिस स्कूल देवघऱ में एक रक्तदान शिविर आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है.

इसको लेकर संत फ्रांसिस स्कूल देवघऱ में संत फ्रांसिस स्कूल के और भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी देवघर शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा रक्तदान जागरूकता अभियान की सुरुवात जागरूकता पोस्टर का विमोचन कर किया गया । मौक़े पर संत फ्रांसिस स्कूल के प्राचार्य फादर अब्राहम कोल ने बताया कि हमारा विद्यालय शुरु से ही सामाजिक क्षेत्रों में अपना योगदान सुनिश्चित करते हुए आया है इसीलिए वर्तमान हालात को देखते हुए थैलेसेमिया मरीजों को केंद्रित करते हुए हमारे द्वारा 03 मई 2022 को रक्तदान शिविर आयोजित करने जा रहा है जिसमे लगभग 200 यूनिट रक्त संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है.

जिसमे हमने अपने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों से भी इस रक्तदान शिविर में रक्तदान करने का आग्रह किया है, अतः हम लोग आप सभी से आग्रह करते हैं कि इस रक्तदान शिविर में आएं और मानव हित मे रक्तदान करें ।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी देवघऱ शाखा के चेयरमैन जितेश राजपाल, वाईस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, सचिव निरंजन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार बर्नवाल,जिला प्रतिनिधि आनंद कुमार साह, कार्यकारिणी सदस्य मयंक राय, विजय प्रताप सनातन, श्रीमती अर्चना भगत, नरेन्द्र झा, आजीवन सदस्य विवेक खेतान, संत फ्रांसिस स्कूल के पुष्पवन्त त्रिपाठी की गरिमामय उपस्थिति रही ।


