Deoghar: भीषण गर्मी में राहगीरों को थोड़ी राहत मिल सके, इसके लिए नारायण डेंटल क्लिनिक (Narayan Dental Clinic) की ओर से नेक पहल की गयी है।

देवघर बिग बाजार के पास नारायण डेंटल क्लिनिक के मुख्य द्वार पर शीतल जल की प्याऊ खोली गयी है। जहां चार सुराही में ठंडे पानी की व्यवस्था राहगीरों के लिए की गयी है जो भीषण गर्मी में अपनी प्यास बुझा थोड़ी राहत महसूस कर सकें।


नारायण डेंटल क्लिनिक के संचालक डॉ. राजीव कहते हैं कि इससे ज़्यादा ख़ुशी वाला काम क्या होगा कि हम किसी प्यासे की प्यास बुझा सकें। उन्होंने कहा कि हर किसी के लिए ठंडे पानी की बोतल खरीदना मुनासिब नहीं है। ऐसे में जरूरी काम से निकले लोगों की हम प्यास बुझा कर भी मदद कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर प्याऊ की व्यवस्था पूरी गर्मी भर रहेगी।

इतना ही नहीं डॉ. राजीव राहगीरों को खुद से पानी पिलाते भी नजर आएं। राहगीरों ने भी उनके इस कार्य की सराहना की।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि डॉ. राजीव ने ऐसे नेक पहल किये हों। बल्कि पिछले वर्ष गर्मियों के मौसम में क्लिनिक के समक्ष जानवरों के लिए पीने की पानी का इंतज़ाम किया गया था। जिसकी शहर वासियों ने खूब सराहना की थी।



