Sahibganj: देह व्यापार के आरोप में साहिबगंज मंडल कारागार में बंद एक महिला की शनिवार शाम मौत हो गई। वह मिर्जा चौकी की रहने वाली थी।
बताया जाता है कि महिला गत 31 मार्च को लोहंडा से देह व्यापार के आरोप में पकड़ी गई थी। उसके साथ तीन अन्य महिलाएं भी पकड़ी गई थीं। बताया जाता है कि शनिवार की शाम जेल में उसे मिर्गी का दौरा पड़ा। इसके बाद जेल कर्मी उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की जानकारी उपायुक्त रामनिवास यादव को दी गई। डीसी द्वारा तैनात मजिस्ट्रेट (कार्यपालक दंडाधिकारी) सविता की मौजूदगी में रविवार को मेडिकल बोर्ड ने उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया। मौत की न्यायिक और मजिस्ट्रेट जांच भी होगी।
जेल में महिला की मौत के बाद रविवार को बंदी आक्रोशित हो गए। इसके बाद एसडीओ राहुल, आनंद के नेतृत्व में नगर थाना और जिरवाबाड़ी ओपी की पुलिस पहुंची। बंदियों को समझाया-बुझाया। इसके बाद विवाद शांत हुआ।