Ranchi: राज्य सरकार ने 9 आईपीएस (IPS) अधिकारियों का तबादला किया है। सिटी एसपी जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित सुभाष चंद्र जाट को देवघर एसपी बनाया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना मंगलवार की रात जारी कर दी गई है।
जानें कौन कहां गए
- गोड्डा एसपी के पद पर पदस्थापित वाईएस रमेश को राज्यपाल के परीसहाय के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- जमशेदपुर ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थापित नाथू सिंह मीणा को गोड्डा एसपी बनाया गया है।
- सिटी एसपी जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित सुभाष चंद्र जाट को देवघर एसपी बनाया गया है।
- जैप 6 के पद पर पदस्थापित अंशुमन कुमार को रांची सिटी एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- खूंटी एसपी के पद पर पदस्थापित आशुतोष शेखर को चाईबासा एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- राज्यपाल के परीसहाय पद पर पदस्थापित अमन कुमार को खूंटी एसपी बनाया गया है।
- सिटी एसपी धनबाद के पद पर पदस्थापित आर राम कुमार को लोहरदगा एसपी बनाया गया है।
- रांची सिटी एसपी के पद पर पदस्थापित सौरभ को सिमडेगा एसपी बनाया गया है।
- एएसपी लॉ एंड ऑर्डर धनबाद के पद पर पदस्थापित मनोज स्वर्गीयारी को जामताड़ा एसपी बनाया गया है।
इसे साथ ही वैसे अधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है और उनका पदस्थापन कहीं नहीं किया गया है। वह पुलिस मुख्यालय में योगदान देना सुनिश्चित करेंगे।