spot_img

हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले पर इरफ़ान का विवादित बयान कहा, अब कोर्ट को भी चला रही भाजपा

झारखंड विधानसभा के बाहर मंगलवार को जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डा. इरफान अंसारी (Congress MLA from Jamtara Dr. Irfan Ansari) ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है।

Ranchi: झारखंड विधानसभा के बाहर मंगलवार को जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डा. इरफान अंसारी (Congress MLA from Jamtara Dr. Irfan Ansari) ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने हिजाब को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले पर कहा कि कोर्ट के फैसले पर तो कुछ नहीं बोलूंगा लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि भाजपा अब कोर्ट को भी चला रही है। यह अच्छी परंपरा नहीं है।

कर्नाटक हाईकोर्ट ने फैसले में कहा है कि हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है। स्कूल यूनिफार्म पहनना ही होगा। हाईकोर्ट में हिजाब के समर्थन में मुस्लिम लड़कियों समेत दूसरे लोगों की तरफ से आठ याचिकाएं लगाई गई थी। कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।

इरफान अंसारी विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के कामकाज की जमकर प्रशंसा की। इसके बाद सरकार में शामिल कांग्रेस के दो मंत्रियों बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख को हटाने के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इस पर निर्णय पार्टी हाईकमान को लेना है। उनकी मांग है कि सबके कामकाज की समीक्षा होनी चाहिए। पार्टी को जल्द ही फिर चुनाव के लिए जनता के बीच में जाना है।

इरफान अंसारी पूरे होली के मुड़ में थे। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। कहा कि अगर इरफान हंसारी होली मना सकता है तो भाजपा के विधायकों को धर्म और जाति की राजनीति छोड़कर होली क्यों नहीं मना सकतेा। वह अपना एजेंडा चुनाव के समय चलाएं। त्योहार में नहीं।

उल्लेखनीय है कि इरफान अंसारी अक्सर विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर विवादित बयान दिया था। इसमें उन्होंने वादा किया था कि कंगना रनौत के गालों से भी ज्यादा चिकनी सड़कें बनवाऊंगा।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!