
Deoghar/Sarath: चितरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सारठ-चितरा मार्ग पर स्थित बरमरिया-दमगढ़ा गांव में सड़क किनारे बर्तन धो रही एक गर्भवती महिला को सारठ की ओर से तेज गति से आ रही अज्ञात स्कॉर्पियो वाहन ने कुचल दिया, जिससे उक्त महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक महिला की पहचान गांव के ही देवा दास की 24 वर्षीय पत्नी रूपा देवी के रूप में की गई है। बताया गया कि मृतक महिला आठ माह की गर्भवती थी। जबकि मृतक महिला की दो छोटी-छोटी बेटी व एक बेटा भी है। घटना के विरोध में और मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और सड़क के दोनों ओर कई वाहनों की लंबी कतार लग गयी।


घटना की सूचना पर सारठ विधायक रणधीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और दुखद घटना पर संवेदना प्रकट करते हुए घटना की पूरी जानकारी ली। विधायके ने मौके पर से देवघर उपायुक्त, सारठ बीडीओ व सीओ से दुरभाष पर घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित परिजन को सरकारी प्रावधान के अनुसार अविलंब एक लाख रुपया मुआवजा, पीएम आवास आदि सहायता देने की बात कही।


