spot_img
spot_img

Deoghar: मध्य देशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मदेशिया का किया गया अभिनंदन

स्थानीय एक निजी होटल के सभागार में  अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा देवघर जिला द्वारा सभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मदेशिया एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता का देवघर जिला वैश्य सभा द्वारा सामाजिक अभिनंदन किया गया।

Deoghar: स्थानीय एक निजी होटल के सभागार में  अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा देवघर जिला द्वारा सभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मदेशिया एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता का देवघर जिला वैश्य सभा द्वारा सामाजिक अभिनंदन किया गया।

इस दौरान मौके पर देवघर जिला अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह एवम कुंदन गुप्ता के नेतृत्व में बुके प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार गुप्ता ने किया! विजय कुमार गुप्ता, संदीप विवेक एवम प्रेम कुमार गुप्ता ने अंग वस्त्र देकर स्वागत किया!कार्यक्रम में देवघर जिला मध्य देशीय वैश्य सभा के सैकड़ों लोग मौके पर उपस्थित थे।

बताते चलें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर बिहार और झारखंड के दोरा पर हैं।वही उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मदेशिया ने संगठन की मजबूती और विस्तार करने को लेकर अपनी बातें रखी और कहा कि संगठन के मजबूती से ही समाज का उत्थान और समस्याओं से लड़कर अपने अधिकार को प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान ध्रुव प्रसाद साह को राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया।वहीं मौके पर देवघर जिला अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह ने कहा कि संगठन को मजबूत करनें के लिए हम सभी को सारे भेदभाव को भूलकर एकजुटता का परिचय देने की जरूरत है। सभी पदाधिकारी सेकड़ों कार्य कर्ता के साथ कर्णकोल स्थित प्रस्तावित बाबा गनीनाथ जी का मंदिर स्थल को देख कर खुश हो गए एवम पुरे देश के लिए गर्व की बात है!

वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला पर वैश्य सभा के वरीय सदस्य कुंदन गुप्ता विजय गुप्ता, संदीप विवेक, अजीत साह, प्रेम गुप्ता, नरेश साह, रामाकांत साह, संजय साह, सोनू गुप्ता, राहुल गुप्ता, मुकेश कुमार, प्रवीण गुप्ता, राजकिशोर, मनोज गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, शशि कांत साह, विक्रम गुप्ता, मोती लाल गुप्ता, सत्य नारायण बाबू, नंदू बाबू, नवीन चंद्र, राही प्रसाद, अनूप लाल, उत्तम बाबू, गणेश साह, महेश गुप्ता, आदित्य गुप्ता, चंदन गुप्ता, सोहन लाल साह, राम कुमार साह, ब्रहमदेव साह ने अहम योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!