spot_img
spot_img

Jharkhand: कांग्रेस के प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी पहुंचे रांची, करेंगे सदस्यता अभियान की समीक्षा

कांग्रेस सदस्यता अभियान को और अधिक गतिशील बनाने के लिए झारखंड के प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी प्रकाश जोशी, सह निर्वाचन पदाधिकारी जितेंद्र कसाना एवं भावेश चौधरी रविवार को रांची पहुंचे।

Ranchi: कांग्रेस सदस्यता अभियान को और अधिक गतिशील बनाने के लिए झारखंड के प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी प्रकाश जोशी, सह निर्वाचन पदाधिकारी जितेंद्र कसाना एवं भावेश चौधरी रविवार को रांची पहुंचे।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सात फरवरी को प्रेस क्लब में प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी सभी जिला अध्यक्ष, मोर्चा संगठनों एवं विभागों के अध्यक्ष, सदस्यता अभियान के राज्य प्रमुख सह प्रमुख जिला सदस्य अभियान प्रभारी के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी जिला अध्यक्षों को यह निर्देशित किया है कि बैठक में जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की समस्त जानकारी के साथ शामिल हो ताकि सदस्यता अभियान की गति को और अधिक आगे बढ़ाया जाए।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!