Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव शैलेश कुमार सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति(Central Deputation) के लिए रिलीव कर दिया है। इस संबंध में मंगलवार को कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
भारत सरकार ने शैलेश कुमार सिंह को मिनिस्ट्री ऑफ माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेस में एडिडिशनल सेक्रेटरी और विकास आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया है।
इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने 18 जनवरी को पत्र लिखा था। केंद्र के निर्देश के बाद कार्मिक विभाग ने उन्हें पदभार त्याग करने की तिथि से रिलीव कर दिया है।