spot_img
spot_img

Jharkhand में Corona से नौ की मौत, 1490 नए केस और 3113 हुए स्वस्थ

झारखंड में कोरोना (Corona In Jharkhand) लगातार कहर बरपा रहा है। कोरोना की वजह से राज्य में लगातार मौत का सिलसिला जारी है। कोरोना से नौ लोगों की मौत हुई है।

Ranchi: झारखंड में कोरोना (Corona In Jharkhand) लगातार कहर बरपा रहा है। कोरोना की वजह से राज्य में लगातार मौत का सिलसिला जारी है। कोरोना से नौ लोगों की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम(जमशेदपुर)से तीन, देवघर से एक, रांची से तीन, सरायकेला से एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से एक मरीज शामिल हैं। हालांकि राज्य में राहत की बात है कि संक्रमित लोगों से ज्यादा स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या है।

बुधवार को बताया गया कि राज्य में कोरोना से 3113 लोग स्वस्थ हुए है। इसके विपरीत बुधवार को सुबह तक राज्य में कोरोना के 1490 नए केस मिले हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय 15825 मामले में सबसे अधिक 8170 राजधानी रांची में सक्रिय है।

जिले में कुल 110597पॉजिटिव केस है। जबकि जिले में कुल 100827 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है। राज्य में सबसे अधिक कोरोना के 303 नए केस सिमडेगा जिले में मिले हैं । स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 249, बोकारो से 67, चतरा से 51, देवघर से 45, धनबाद से 37, दुमका से 179, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 202,गढ़वा से 24, गिरिडीह से 14, गोड्डा से 34, गुमला से 24 , हजारीबाग से 13, जामताड़ा से नौ , खूंटी से नौ, कोडरमा से 31, लातेहार से 11 लोहरदगा से 11, पाकुड़ से छह, पलामू से 15, रामगढ़ से आठ, साहेबगंज से 74 सरायकेला से नौ, सिमडेगा से 303 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 65 मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 423328 गया हैं। जबकि राज्य में कुल 19532234 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 15825 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 402222 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5281 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 95.01प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.24 प्रतिशत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!