
Deoghar: देश में कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वहीं, झारखंड के देवघर जिले की बात करें तो यहां कोरोना से एक नन्हें बच्चे की जान चली गयी ।

सोमवार को कोरोना से देवघर के शिशु रोग विशेषज्ञ एक डॉक्टर के क्लिनिक में छह माह के बच्चे की मौत हो गयी। वहीं सोमवार रात नौ बजे तक 56 केस भी मिले।

हालांकि राहत की बात यह है कि दूसरी तरफ 50 मरीजो ने कोरोना से जंग जीता भी है।
वहीं, कोविड पॉजिटिव मरीजों को आईसोलेशन में रहने की सलाह दी गयी है।


