
Deoghar: प्रधानमन्त्री के काफ़िले की सुरक्षा में सेंध (breach in the security of PM Narendra Modi) को लेकर एक तरफ बहस का दौर जारी है तो, दूसरी तरफ जामताड़ा विधायक की पीएम को पाकिस्तान चले जाने की सलाह के बाद बीजेपी हमलावर हो गई है।

गोड्डा लोकसभा से बीजेपी सांसद डॉ निशिकांत दुबे (Dr Nishikant Dubey) ने विधायक इरफान (MLA Irfan Ansari) के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें और उनके पूरे खानदान पर संथाल परगना के सायबर क्रिमिनल और पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी ISI से गहरे रिश्ते का दावा करते हुए प्रधानमंत्री से NIA जांच की मांग की है।

फेसबुक के ज़रिए जारी एक वीडियो संदेश में डॉ निशिकांत ने कहा है कि, पाकिस्तान का बंटवारा होने के बाद भी इरफ़ान अंसारी और उनके पूर्व सांसद पिता फुरकान अंसारी समेत पूरे खानदान का झुकाव आज भी पाकिस्तान की तरफ ही है, ऐसे में उन्हें पाकिस्तान जाने की ज्यादा जरूरत है।
आपको बता दें कि, पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर सामने आई तस्वीरों और खबरों के बीच झारखंड के जामताड़ा से कांग्रेस MLA इरफान अंसारी ने कहा है कि, अगर उन्हें इस देश मे इतना ही डर लगता है तो वह पाकिस्तान चले जाएं और पूरी बीजेपी देश छोड़ दे।


