Jamtara(Jharkhand): राजधानी में पिछले सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह और शाम लाेगाें का बाहर निकलना मुश्किल हाे गया है। ठंड से बचने के लिए किए गए प्रयास कई लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। जामताड़ा थाना क्षेत्र के उदलबनी मोहल्ले में दम घुटने से पति-पत्नी की मौत हो गई।
मरने वालों की पहचान नंदलाल मंडल (75) तथा कमली देवी (70) के रूप में की गई है। बताया गया कि ठंड से बचने के लिए परिवार ने घर के अंदर चूल्हा जलाकर रखा था। इस दौरान वेंटिलेशन की व्यवस्था नहीं होने के कारण घर के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर गई। इससे इनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में पति-पत्नी रहते थे। मंगलवार की रात उन्होंने खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाया था। खाना बनाने के बावजूद ठंड से बचने के लिए आग को जलाए रखा। खाना खाने के बाद परिवार सो गया। इस दौरान कमरे में जहरीली गैस भर गई।
बुधवार की सुबह लगभग 11:30 बजे आसपास के लोगों को दोनों बुजुर्ग को नहीं दिखा। इसके बाद इनकी खोज शुरू हुई। पता चला कि दोनों कमरे में ही सो रहे हैं। लोगों ने दरवाजा के बाहर से काफी आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई आवाज लगाया। लोगों ने इनके परिजनों को इसकी सूचना दी। यहां से कुछ दूरी पर रहने वाले परिजन मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। दोनों एक ही बिस्तर पर मृत पाए गए।
अवर निरीक्षक रमेश कुमार रजवार, सहायक अवर निरीक्षक महावीर उरांव ने बताया कि ऐसा लगातार है कि पति-पत्नी की मौत दम घुटने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थित पूरी तरह साफ हो जाएगी।