Saraikela: सरायकेला जिला मुख्यालय में पदस्थापित गम्हरिया थाना के पूर्व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी की पत्नी सुनीता देवी ने मंगलवार की सुबह रांची के अरगोड़ा स्थित अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची अरगोड़ा थाना पुलिस से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विदित है कि 1994 बैच के दारोगा कृष्ण मुरारी वर्तमान में सरायकेला जिला मुख्यालय में पदस्थापित हैं। इससे पूर्व वे गम्हरिया थाना में थे। आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी पत्नी मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के बाद अपने पति कृष्ण मुरारी को नाश्ता कराकर उन्हें सरायकेला डयूटी के लिए रवाना कर दी। उसके बाद खुद को एक कमरे में बंद कर लिया।
कुछ देर बाद उनके तीनों बच्चों ने अपनी मां को फंदे से झूलते पाया। तत्पश्चात शोर मचाया और इस बावत अपने पिता को इसकी सूचना दी। जबतक आसपास के लोग पहुंचते सुनीता की मौत हो चुकी थी। अपने पत्नी की मौत की खबर पाकर कृष्ण मुरारी भी रांची के लिए रवाना हो गए हैं।